MIW vs RCBW: wpl के दूसरे सीजन में मुम्बई, दिल्ली और अब बेंगलोर समेत तीनों टीम ने अपनी जगह प्लेऑफ़ में बना ली है।
महिला प्रीमियर लीग 2024 के 19वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से था। मुंबई ने 114 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे बैंगलोर ने 15 ओवर में हासिल कर लिया और प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया।
MIW vs RCBW: बैंगलोर ने मुंबई को हराया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ स्मृति मंधाना की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। हालांकि, इस हार से मुंबई का अब पहले स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई करने की बेहद कम संभावना है। दिल्ली को गुजरात से मैच खेलना है। दिल्ली की बड़ी हार ही उसे पहले स्थान से हटा पाएगी।
मुंबई ने लीग राउंड में अपने सभी आठ मैच खेल लिए हैं और उसके 10 अंक हैं। वहीं, दिल्ली के सात मैच के बाद 10 अंक हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आठ मैचों में आठ अंक के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया। इसी के साथ यूपी वॉरियर्स और गुजरात जाएंट्स बाहर हो गई हैं। यूपी के छह और गुजरात के चार अंक हैं। शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी।
read more: T20 World Cup 2024: Virat Kohli (विराट कोहली) हो सकते हैं टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप के स्क्वाड से बाहर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की पूरी टीम 19 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। एलिस पेरी ने घातक गेंदबाजी करते हुए छह विकेट लिए। बैंगलोर ने 15 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एलिस पेरी 40 रन और ऋचा घोष 36 रन बनाकर नाबाद रहीं।
MIW vs RCBW: बैंगलोर के तीन विकेट गिरे थे
बैंगलोर ने 39 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। टीम को 22 पर पहला झटका लगा था। सोफी मोलीन्यू नौ रन बनाकर आउट हुई थीं। उन्हें हेली मैथ्यूज ने आउट किया था। इसके बाद नेट सीवर ने कप्तान स्मृति मंधाना को विकेटकीपर प्रियंका के हाथों कैच कराया। वह 11 रन बना सकीं। फिर सोफी डिवाइन शबनिम इस्माइल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुईं। वह चार रन बना सकीं। फिर पेरी और ऋचा घोस ने पारी को संभाला। और टीम को जीता कर ले गए ।
MIW vs RCBW : मुंबई ने बनाए 113 रन
मुंबई इंडियंस की पारी 19 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। एलिस पेरी के कहर से मुंबई की टीम उबर नहीं सकी। पेरी ने छह विकेट झटके। अपने चार ओवर के स्पेल में उन्होंने 15 रन देकर छह विकेट झटके। पहले ओवर में वह कोई विकेट नहीं ले पाई थीं। यानी छह विकेट उन्होंने अपने आखिरी 18 गेंदों में लिए। पेरी ने अपने दूसरे ओवर में सजना (30) और हरमनप्रीत (0) को आउट किया था। फिर अपने दूसरे ओवर में अमेलिया कर (2) और अमनजोत कौर (4) को पवेलियन भेजा।
अपने तीसरे ओवर में पेरी ने पूजा वस्त्राकर (6) और नेट सीवर ब्रंट (10) को आउट किया। पेरी ने मुंबई के शुरुआती सात में से छह विकेट झटके थे। मुंबई को पहला झटका 43 के स्कोर पर लगा था। सोफी डिवाइन ने हेली मैथ्यूज को पेरी के हाथों कैच कराया था। वह 26 रन बना सकी थीं। इसके बाद तो पेरी ने विकेट की झड़ी लगा दी।
शोभना ने हुमैरा काजी (4) और श्रेयांका पाटिल ने शबनिम इस्माइल (8) को आउट किया। मोलीन्यूक्स ने साइका इशाक (1) को आउट कर मुंबई की पारी को 113 रन पर समेट दिया। बैंगलोर की ओर से पेरी ने छह विकेट लिए। वहीं, मोलीन्यू, डिवाइन, शोभना और श्रेयांका को एक-एक विकेट मिला।
MIw vs RCBw : पेरी ने छह विकेट झटके
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एलिस पेरी का कहर देखने को मिल रहा है। अपने चार ओवर के स्पेल में उन्होंने 15 रन देकर छह विकेट झटके। पहले ओवर में वह कोई विकेट नहीं ले पाई थीं। यानी छह विकेट उन्होंने अपने आखिरी 18 गेंदों में लिए। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर सात विकेट पर 82 रन है। फिलहाल हुमैरा काजी और प्रियंका बाला क्रीज पर हैं। पेरी ने अपने दूसरे ओवर में सजना और हरमनप्रीत को आउट किया था। फिर अपने तीसरे ओवर में अमेलिया कर और अमनजोत कौर को पवेलियन भेजा। फिर अपने तीसरे ओवर में पेरी ने पूजा वस्त्राकर और नेट सीवर ब्रंट को आउट किया।